बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी : सांसद अजय निषाद को बंगाल, निखिल आनंद बने राजस्थान-दिल्ली के प्रभारी

बिहार भाजपा के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी : सांसद अजय निषाद को बंगाल, निखिल आनंद बने राजस्थान-दिल्ली के प्रभारी

PATNA : भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० के० लक्ष्मण ने गुजरात के केवड़िया में हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और मोर्चा के प्रभारी श्री अरुण सिंह जी एवं वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद आज राष्ट्रीय प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। बिहार से भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद को राजस्थान एवं दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। 

वहीं मुजफ्फरपुर के सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय निषाद को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के तौर पर शामिल विधायक कृष्ण कुमार मंटू को जम्मू एवं कश्मीर का प्रभारी और विधायक अरुण शंकर प्रसाद को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। बिहार से ही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्चना राय भट्ट को झारखंड का सह- प्रभारी बनाया गया है। 

निखिल आनंद के अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा के दो अन्य महामंत्रियों में प्रतापगढ़ से सांसद श्री संगम लाल गुप्ता को महाराष्ट्र एवं मुंबई और यशपाल सुवर्णा को ओड़िसा एवं आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

घोषित सूची में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हंसराज अहिर को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है वहीं मध्य प्रदेश की विधायक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गौर को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। 


Suggested News