बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अलर्ट: बिहार में बाढ़ का खतरा, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

अलर्ट: बिहार में बाढ़ का खतरा, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

PATNA : बिहार में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अगले 12 गंटों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर डुमरियाघाट पर खथरे के निशान से 18 सेमी ऊपर था।उसे सुबह 5 बजे तक करीब 12 सेमी वृद्दि होने की संभावना जताई जा रही है।

बागमती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से करीब 104 सेमी ऊपर है जिसे कल तक 51 सेमी बढ़ने की संभावना है। अधवारा समूह की नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 102 सेमी नीचे ता जिसे कल सुबह तक 37 सेमी वृद्धि की संभावना है।

कमला-बलान खतरे के निशान से  41 सेमी ऊपर बह रही है जिसमें कल सुबह तक 79 सेमी बढ़ने की संभावना है।कोसी नदी का जलस्तर आज सुबह तक खतरे के निशान से 97 सेमी नीचे था ।शनिवार की सुबह तक उसमें 8 सेमी वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है।

महानंदा नदी खथरे के निशान से 20 सेमी ऊपर थी जिसमें और वृद्धि की संभावना है।

Suggested News