बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बाइक पिकअप में टक्कर, दो की मौते पर मौत, मजदूरी कर एक ही बाइक से लौट रहे थे तीन लोग

बेगूसराय में बाइक पिकअप में टक्कर, दो की मौते पर मौत, मजदूरी कर एक ही बाइक से लौट रहे थे तीन लोग

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां दुलारपुर बैंक ढाला के पास बाइक और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां  बाइक पर सवार दो युवक की मौत  मौके पर हो गई। वहींएक आंशिक रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर तेघड़ा थाना लाया गया। पुलिस ने दोंनों मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत विद्यापति थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी गरभु राय के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व शेरपुर पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी नानो राय के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की है। घायल समस्तीपुर जिला के विद्यापति थाना अंतर्गत शेरपुर पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी सियाराम राय का 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। 

तीन को छोड़ बाकी ट्रैक्टर से लौटे वापस

घायल संजीत कुमार ने बताया वह लोग तेघड़ा थाना क्षेत्र की गौरा पंचायत में घर ढलाई में आए थे और मजदूरी कर लौट रहे थे। वापस जाने के क्रम में मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर बछवाड़ा से आ रही पिकअप से हुई। घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। वह बाइक पर विकास कुमार जो ठेकेदार है, उसी के साथ जा रहा था। बाइक विकास कुमार ही चल रहा था और अमित कुमार जो ग्रामीण ही है, वह भी साथ में था। नौ लोग ट्रैक्टर से वापस चले गए।


Suggested News