बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार दम्पत्ति, पत्नी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

भागलपुर में यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार दम्पत्ति, पत्नी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BHAGALPUR : जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया पुल के समीप बाइक सवार दम्पत्ति यात्री बस की चपेट में आ गए। जिससे 26 वर्षीय महिला रेखा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा मृतिका के पति विरेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

मृतिका रेखा देवी तेतरिया सजौर थाना क्षेत्र का रहनेवाली बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने भागलपुर अमरपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर टायर जलाकर घंटो जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कजरैली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आक्रोशित लोगों को शांत करवाने में जुट गयी। 

लेकिन घंटो बीत जाने के बावजूद भी आक्रोशित परिजन शांत नहीं हुए। इधर घटना की जानकारी नाथनगर सीओ स्मिता झा को मिलने पर मौके पर पहुंची और उन्होंने मुआवजा की आश्वासन देकर जाम को छुड़वाया। 

लेकिन सड़क जाम होने से वाहन के आवाजाही में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। उधर घटना के बाद पुलिस चालक सहित बस को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News