बोधगया में बाइक सवार अपराधियों ने की दिनदहाड़े महिला की चेन छीनने की कोशिश, लोगों की तत्परता से बाइक छोड़कर हुए फरार

GAYA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बोधगया घूमने पहुंची महिला पर्यटक से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट लेने का प्रयास किया। दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि बदमाशों को छिनतई करने में कामयाबी नहीं मिल पाई। महाबोधि मंदिर प्रबंधनकारिणी कार्यालय के समीप तिब्बती मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला पर्यटक से चेन छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बदमाश बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए। चेन महिला की गले में फंसी रह गई। 

स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन दोनों दौड़कर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है की हैदराबाद से परिवार के साथ बोधगया पहुंची महिला दोपहर एक बजे महाबोधि मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी क्रम में तिब्बत मंदिर के समीप बाइक सवार दो युवक महिला की गले से झपटा मारकर चेन छिनने का प्रयास किया। लेकिन चेन टूटकर नीचे गिर गया। महिला ने जब शोर मचाया तो स्थानी दुकानदारों ने उसे खदेड़ा। तबतक अपराधी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। दुकानदारों ने उसका पीछा किया। इस दरम्यान एक दूसरे बाइक सवार आया और दोनों को लेकर फरार हो गया। 

Nsmch
NIHER

पर्यटन शहर बोधगया में झपट्टामार गिरोह सक्रिय होकर छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। रविवार को बीटीएमसी के नजदीक ही अपराधियों ने एक महिला से चेन छिनने का प्रयास किया। महाबोधि मंदिर का एरिया हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील है। इसके बावजूद पुलिस को चुनौती देते हुए गिरोह के सदस्य छिनतई की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।                                  

बोधगया में पर्यटकों के सुरक्षा के लिहाज से महाबोधी मंदिर में पर्यटक पुलिस को तैनात किया गया है। जिसमे एक दर्जन सिपाही के साथ दो पदाधिकारी भी सुरक्षा में तैनात है। लेकिन झपटामारो ने इन सभी को चुनौती देते हुए इस घटना का अंजाम दिया है। 

गया से संतोष कुम्मर की रिपोर्ट