बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

SUPAUL : जिले के जदिया थाना क्षेत्र के राजगांव चौक के समीप एनएच पर शनिवार को करीब 2:30 बजे दिन में अज्ञात वाहन की ठोकर से करीब 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। दुसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूसरे युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाँक्टर ने घायल युवकों नाजुक स्थिति देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। 

मृतक की पहचान नितिश कुमार पिता अर्जुन प्रशाद यादव जो त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतरघट्टी निवासी बताया जा रहा है। वही साथी जख्मी युवक की पहचान नही हुई है।  जानकारी के अनुसार मृतक बीआर50S-1984 अपाची वाईक पर दो लोग सवार हो कर अपने घर से कही जा रहे थे। उसी क्रम राजगांव चौक समीप अग्यात वाहन से ठोकर लगने से मोत हो गई। जबकि वाईक भी क्षतिगरस्त हो गया है। 

थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। इस घटना में दो लोग शामिल थे। एक युवक की घटनास्थल पर ही मोत हो गई। जबकि दुसरा युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान हो गयी है।  जख्मी युवक की पहचान की जा रही है। मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।  

सुपौल से  संवाददाता पप्पू आलम की रिपोर्ट

Suggested News