बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बैलगाड़ी पर बाइक और गैस सिलेंडर, पीछे थाली बजाते चलते कार्यकर्ता, कुछ इस तरह कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जताया विरोध

बैलगाड़ी पर बाइक और गैस सिलेंडर, पीछे थाली बजाते चलते कार्यकर्ता, कुछ इस तरह कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जताया विरोध

TRIVENIGANJ/SUPOUL :- डीजल पैट्रोल  गैस सहित दैनिक उपयोग की आवश्यकता उपयोगी सामान की कीमत बढ़ोतरी को लेकर त्रिवेणीगंज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में मुख्य बजार से लेकर ब्लोक चौंक तक बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल एवं गैस सिलेन्डर रख कर पीछे- पीछे दर्जनों से अधिक कार्यकर्ताओं ने थालीपीट कर प्रदर्शन किया एवं नारे भी लगाया। 

खाद्य तेलोंपेट्रोल-डीजल  और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जन उपयोगी सामान आसमान छू रही हैं लेकिन मोदी जी के नजर इस ओर नही जाती है। उन्होंने  कहा कि इस कोरोना संकट के घड़ी में लोग महंगाई के मार झेल रहे हैं, इससे मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। 

प्रदर्शन के दौरान की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  जिसमें  बहुत हो गई महंगाई की मार - अब नही चाहिए मोदी सरकार - वक्ताओं ने कहा कि यह केंन्द्र सरकार जनविरोधी.किसान विरोधी.गरीब विरोधी है जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि बढते महंगाई कम नही हुआ तो इससे भी जोड़दार तरीके आंदोलन किया जाएगा और आवाम मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की काम करेगी। मौके पर किशोर कुमार, विमल कुमार, शत्रुघ्न चौधरी, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे, 



Suggested News