बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP विधायक ने नीतीश राज की बदहाल व्यवस्था की खोली पोल, अस्पताल में बिना डॉक्टर के ही मरीजों का इलाज

BJP विधायक ने नीतीश राज की बदहाल व्यवस्था की खोली पोल, अस्पताल में बिना डॉक्टर के ही मरीजों का इलाज

मोतिहारी। सरकार व स्वास्थ्य विभाग आम लोगो बेहतर स्वास्थ्य व्यस्वस्था देने के कितना भी दावा कर ले। लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही बया कर रही है। रविवार देर शाम गोबिंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान संग्रामपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था देखकर विधायक जी चकित रह गए। अस्पताल बिना डाक्टर के ही चल रहा था। विधायक ने तुरंत डीएम व सीएस को फोन कर अस्पताल व्यवस्था को सुधार करने की बात कही गई।

गोबिंदगंज भजपा विधायक से क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में डाक्टर नही रहने की शिकायत की गयी। शिकायत के बाद जब विधायक जी अस्पताल में पहुचे तो अस्पताल व्यवस्था देखर बिफर पड़े। अस्पताल में न कोई डाक्टर था न कोई कर्मी।अस्पताल भगवान भरोसे था। अस्पताल में बहुत देर बाद एक महिला डॉक्टर पहुची जो अपने आप को अस्वस्थ बता रही थी। वही अस्पताल की व्यवस्था देखने पर अस्पताल जैसा ही नही लग रहा था।

निरीक्षण के दौरान ही विधायक सुनील मणि तिवारी द्वारा डीएम व सीएस को फोन कर अस्पताल व्यवस्था सुधार कराने की बात कही गई।अस्पताल में पांच डाक्टर पोस्टेड होने के बाद भी एक भी डाक्टर का अस्पताल में उपस्थित नही रहना दुर्भाग्यपूर्ण है ।विधायक श्री तिवारी ने बताया कि डीएम व सीएस द्वारा 24 घन्टा में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार का  अस्वाशन दिया गया है।अगर स्वस्थ्य व्यस्वस्था में सुधार नही होगा तो मंत्री से शिकायत कर पोस्टेड डाक्टर की सामूहिक तबादला किया जाएगा।


Suggested News