बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIOPIC ON CRICKETER: सचिन और धोनी के अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे किक्रेट के ‘दादा’, जल्द शुरू होगा स्क्रिप्ट पर काम

BIOPIC ON CRICKETER: सचिन और धोनी के अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे किक्रेट के ‘दादा’, जल्द शुरू होगा स्क्रिप्ट पर काम

N4N DESK: पूर्व भारतीय कप्तान एवं क्रिकेट के जाने-माने दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली जिन्हें सब ‘दादा’ के नाम से जानते हैं, वह अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। मौजूदा वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस से साझा की है। दो दिग्गज खिलाड़ी के बाद वह तीसरे हैं, जिनपर बायोपिक बनने वाली है। इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस करने वाले हैं।

बायोपिक को लेकर सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे कद को ऊंचा किया औऱ आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी। एक यात्रा, जिसे ताजा किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी’। 

महेन्द्र सिंह धोनी के राह पर चल रहे गांगुली

साल 2016 में महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर MS- DHONI THE UNTOLD STORY फिल्म बनाई गई थी। जिसके बाद 2019 में फिल्म ‘83’ भी कपिल देव की कहानी पर आधारित बनाई गई थी। हालांकि यह अब तक कोरोना महामारी के कारण रिलीज नहीं हुई। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर पर एक डॉक्युमेंट्री 'सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स' भी आई थी। इसी कड़ी में अब सौरव गांगुली का नाम शामिल हो गया है। खबरों के मुताबिक कपिल देव पर आधारित फिल्म ‘83’  में रनवीर सिंह कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं धोनी के बायोपिक में शुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। हालांकि अब तक फिल्म मे गांगुली का कैरेक्टर कौन निभाएगा, यह तय नहीं हुआ है।

फिल्म क्रिटिक ने भी ट्वीट कर दी जानकारी

बायोपिक को लेकर सौरव गांगुली के ट्वीट के बाद फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर दी जानकारी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट लिजेंड सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक। प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग। इन्होंने गांगुली के बायोपिक की घोषणा की है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी जल्द ही साझा करेंगे। लव फिल्मस ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मलंग’, ‘छलांग’ जैले कई दिग्गज फिल्में निर्मित कि हैं।

Suggested News