बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, इलाके में मचा हड़कंप

नवादा में कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, इलाके में मचा हड़कंप

नवादा  : कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच प्रखंड के रजहत गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत भी है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. तरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि रजहत गांव स्थित मो. मशीउद्दीन के पॉल्ट्री फॉर्म की जांच के बाद बर्ड फ्लू का पता चला। जिला कुक्कुट पदाधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि अकबरपुर प्रखंड में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दिया है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने के बाद यह रोग मनुष्यों में भी फैल जाता है। जिले का यह पहला गांव है जहां मुर्गी में फ्लू पाया गया ह्रै। 

उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी डीएम यशपाल मीणा को दी गई है। बर्ड फ्लू का फैलाव दूसरे शहरों या अन्य क्षेत्रों में नहीं हो, इसके लिए सघन सैनिटाइजेशन का काम होगा। उसकी रणनीति बनाई गई है। प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सामूहिक कीलिग की कार्रवाई भी की जाएगी। क्षेत्र में पॉल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गियों को मारा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। वेटनरी डॉक्टरों की पांच टीम तैयार है। मुर्गे-मुर्गियों को मारने के मामले में फैसला एवं तरीका पशुपालन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार होगा। विभाग ने इसकी तैयारी अपने स्तर से कर ली है।

वहीं नगर परिषद कार्यालय नवादा के समीप भी  आधा दर्जन साइबेरियन पक्षी मृत पाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही नप अध्यक्ष पूनम कुमारी समेत कई वार्ड पार्षद पहुंचे। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पक्षी के मरने की सूचना दी गई। इस दौरान मृत पक्षी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों द्वारा साइबेरियन पक्षी की अचानक मरने पर बर्ड फ्लू होने की आशंका जतायी जा रही है। 

सूचना के बाद जिला पशुपालन विभाग से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मृत पक्षी की जांच की। साइबेरियन पक्षी के सेंपल जांच के लिए अपने साथ लेकर गई। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे पशुपालन विभाग के डॉ.संतोष कुमार ने बताया कि नप कार्यालय के समीप पेड़ पर आधा दर्जन साइबेरियन पक्षी मृत पाया गया। पक्षी की मौत किस बीमारी से हुई है। सैंपल जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा बर्ड फ्लू होने की आशंका जतायी जा रही है। और लोगों में बर्ड फ्लू होने की चर्चाएं हो रही है। ऐसे मृत पक्षी का सैंपल लिया गया है। सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। इस दौरान पशुपालन विभाग की टीम द्वारा मृत पक्षी को जमीन के अंदर दफना दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.तरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगरवासियों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

Suggested News