बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य चंद्रदीप सिंह की जयंती समारोह का होगा आयोजन, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का होगा वितरण, पत्रकार होंगे सम्मानित

2 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य चंद्रदीप सिंह की जयंती समारोह का होगा आयोजन, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का होगा वितरण, पत्रकार होंगे सम्मानित

GAYA : बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्व चंद्रदीप सिंह की जयंती समारोह आगामी 2 जनवरी को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। 

विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के द्वारा आयोजित प्राचार्य के जयंती समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण के साथ स्थानीय पत्रकारों के लिए पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार ने बताया कि य़ह आयोजन विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ के द्वारा आहूत किया गया है।कार्यक्रम विद्यालय के चन्द्रदीप सभागार में 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों के छोटे छोटे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।

वहीं लोकतंत्र के चौथा स्तंभ और समाज के प्रखर प्रहरी पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अलावा इलाके के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News