बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय जायसवाल को उपेन्द्र कुशवाहा की 'बुद्धि' पर तरस आ रही, बजट को निराशाजनक बताने पर बिफऱी BJP

संजय जायसवाल को उपेन्द्र कुशवाहा की 'बुद्धि' पर तरस आ रही, बजट को निराशाजनक बताने पर बिफऱी BJP

PATNA:  मोदी सरकार ने आज देश का बजट पेश किया है। बजट के बाद एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने ही सवाल खड़े कर दिये हैं। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बडट को बिहार के लिए निराशाजनक बता दिया। इसके बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने उपेन्द्र कुशवाहा पर बड़ा हमला बोला और कहा कि हमें तो उनकी बुद्धि पर तरस आती है।

कुशवाहा ने बजट को बताया था निराशाजनक

दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा ने बजट पेश होने के बाद कहा था केंद्रीय बजट बिहार के लिए निराशाजनक है। केन्द्रीय बजट विकसित राज्यों‌ के लिए ऐतिहासिक, परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम सभी बिहारवासियों को निराश किया है।देश के प्रधान बिहार पर दें ध्यान...।

हमें कुशवाहा की बुद्धि पर तरस आती है-जायसवाल

इसके बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उपेन्द्र कुशवाहा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमें तो उनकी बुद्धि पर तरस आती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति केंद्रीय मंत्री रहा हो अगर उसे इतना भी ज्ञान नहीं कि विशेष राज्य के दर्जे की घोषणा केंद्रीय बजट में नहीं होती है तो हम इतना ही कहेंगे कि हमें उनकी बुद्धि पर तरस आती है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है वो ऐतिहासिक है। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। केंद्र सरकार तीन सालों में ढ़ाई गुणा से अधिक संसाधन बढ़ाने पर खर्च करेगी। इससे प्रत्येक व्यक्ति की आमदनी बढ़ेगी. हमारी सरकार रोजगार के अवसर को लगातार बढ़ा रही है। आज तीस करोड से अधिक लोग ई-श्रम पोर्टल पर रजिटर्ड हैं। उनके रोजगार के अवसर खुलेंगे। 



Suggested News