बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में नामांकन के बाद जमकर गरजे बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह, कहा- राष्ट्रद्रोहियों से कभी नहीं मांगूंगा वोट

बेगूसराय में नामांकन के बाद जमकर गरजे बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह, कहा- राष्ट्रद्रोहियों से कभी नहीं मांगूंगा वोट

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी का लोहा माना जा रहा है। आज भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टिकोण से पांचवी विश्व की अर्थव्यवस्था बनी है। जिसे 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। आरक्षण को लेकर जब भी ललटनिया पार्टी आए तो उनसे पूछिएगा कि आरक्षण के हिमायती कौन थे। जब 1990 से 2005 तक राजद की सरकार रही तो क्यों नहीं राज्य का विकास किया। चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था। जब से डबल इंजन की सरकार बनी है विकास ही विकास हुआ है। आज केंद्र की योजना से घर-घर तक गैस के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। रिफाइनरी का विस्तारीकरण हो या पुल पुलिया की विकास की बात हो तो वह केंद्र सरकार की देन है। 

उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गिरिराज सिंह के नॉमिनेशन के बाद जीडी कॉलेज में आयोजित सभा में कहीं। आगे उन्होंने कहा कि बिहार और देश की विकास तभी होगा। जब जन जन तक की भावनाओं को समझेंगे उन 94 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपए की राशि देंगे उद्योग कारखाने को खोलेंगे। राजद आज परिवार बाद में सिमट कर रह गए हैं आज उनके परिवार से ही चार लोग राजनीति में हैं। लालू जी अपनी विरासत रावड़ी देवी को सौंप तो वहीं अब तेजस्वी यादव को सौंपा गया। क्या उनके पार्टी में और कोई बेहतर नेता नहीं है। 

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में फिर से भय का माहौल व्याप्त है। आज उनकी ही पार्टी के लोग मां बहनों को गाली दे रहे हैं। फिर से वही कहानी दोहराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उनकी ताकत बढ़ती है तो फिर बिहार विकास की पटरी से उतर जाएगी। इसलिए 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन को दिया जाए और साथ ही गिरिराज सिंह ने जो बेगूसराय जिले के लिए बेहतर कार्य किया है। वह सराहनीय है। यह धरती हमारे पिता का भी कर्मभूमि रही है। 

उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है। बिहार की विकास में तीव्र गति आई है। राजद के लोग सिर्फ अपनी पार्टी का विकास करना जानते हैं। उनकी परिवार के ही लोग आगे बढ़े। यह उनकी सोच है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार तीव्र गति से विकास कर रहा है। बिहार के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास बढ़ा है। आज सुशासन की सरकार है। हम सभी मिलकर 40 लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में देंगे। संबोधित करने वालों में रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन और अनिल शर्मा थे। वहीं मंच पर आसीन बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार अनिल कुमार विधान पार्षद सर्वेश सिंह अमरेंद्र कुमार अमर डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय नीरज कुमार विदेश कुमार सुमित कुमार सनी मीडिया प्रभारी शुभम कुमार गोपाल नारायण सिंह समित कई नेता मंच पर उपस्थित थे। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 


Suggested News