बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई दीवाली, कमल ज्योति अभियान के तहत जलाया दीप

नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई दीवाली, कमल ज्योति अभियान के तहत जलाया दीप

NAWADA : कमल ज्योति अभियान" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूरे बिहार में दीप जलाया गया। नवादा में भाजपा जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह बबलू की देखरेख में प्रजातंत्र चौक के निकट भारत का नक्शा बनाकर उस पर दीप प्रज्वलित किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई।

दीप प्रज्वलित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह बबलू,विनय सिंह, अरविंद गुप्ता ,अनिल मेहता, रंजीत यादव आदि ने कहा कि आज हम लोग नवादा में दीवाली मना रहे हैं। आज देश के हर नागरिक एकजुट होकर आतंकवाद को जवाब देने को तैयार है। पाकिस्तान ने अगर हिमाकत की इससे भी बड़ा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

 कार्यक्रम में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर पटाखा फोड़ कर दीपावली मनाने का काम किया। वहीं भारत का नक्शा के अंदर कमल का फूल खिलता हुआ एक चित्र बनाया गया इस चित्र से माध्यम से जनता तक यही संदेश दिया जा रहा था कि आने वाला समय में भी भारत के मानचित्र पर इसी तरह कमल का फूल खिलेगा। पाकिस्तान को जवाब नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं।

  कमल ज्योति अभियान में सभी लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि गद्दारों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जे सबक सिखाया है उसे वे हर दम याद करेंगे।

Suggested News