बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस उप चुनाव में JDU दोनों सीट जीत कर बचा ली थी प्रतिष्ठा, सहयोगी BJP तो 'बोचहां' के रण में औंधे मुंह गिरी

बिहार विस उप चुनाव में JDU दोनों सीट जीत कर बचा ली थी प्रतिष्ठा, सहयोगी BJP तो 'बोचहां' के रण में औंधे मुंह गिरी

PATNA: बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के बाद राज्य में दो दफे उप चुनाव हुए। 2021 में दो सीटों पर और 2022 में 1 सीट पर उप चुनाव संपन्न हुए। तीनों सीटें एनडीए की थी। इनमें से 2 जेडीयू की तो 1 सीट वीआईपी/ बीजेपी के खाते में थी। भाजपा की सहयोगी जेडीयू अपने खाते की दोनों सीटों को बचा लिया पर बीजेपी बोचहां को बचाने में चारो खाने चित्त हो गई। 

बोचहां के रण में औंधे मुंह गिरी 

 विधानसभा की बोचहां सीट पर निर्णायक लड़ाई में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू कैंडिडेट के हाथों भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी 36 हजार से अधिक मतों से  हार गईं। राजद के अमर पासवान को 82547 मत मिले। बीजेपी कैंडिडेट बेबी कुमारी को 45889 और वीआईपी के गीता कुमारी को 29276 मत मिले। इस तरह से राजद उम्मीदवार अमर पासवान 36658 मतों से जीत गए। अगर आप भाजपा और वीआईपी कैंडिडेट को मिले मत को जोड़ दें तो यह संख्या 75165 पर पहुंच रहा। भाजपा ने अपने कैंडिडेट को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। एक साथ पैंतीस विधायकों की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से लेकर नीतीश कैबिनेट में कई मंत्रियों ने गांव-गांव घूम पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा था। भाजपा नेताओं ने जीत के लिए हर जतन किये फिर भी ऐसी हार मिली जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। 

कुशेश्वरस्थान-तारापुर सीट पर जेडीयू ने बरकरार रखा कब्जा

भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने उप चुनाव में दोनों सीटें जीत ली थी। 2021 में तारापुर व कुशेश्वरस्थान सीट पर उप चुनाव हुए थे। कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक रहे शशिभूषण हजारी के निधन के बाद उप चुनाव ने जेडीयू ने बेटे अमन भूषण हजारी को मैदान में उतारा था। उप चुनाव में अमन भूषण हजारी 12698 मतों से विजयी रहे। वहीं तारापुर सीट से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के निधन के बाद हुए उप चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी राजीव सिंह 3821 वोट से आरजेडी उम्मीदवार को हराया था। इस तरह से जेडीयू दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा। 

बीजेपी ने हार को किया स्वीकार

बोचहां में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि जो जनादेश मिला है उसे स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा पार्टी किसी भी जनादेश को सहर्ष स्वीकार करती है। बोचहां में मिला लोगों का आदेश स्वीकार है। संजय जायसवाल ने कहा कि इस परिणाम से पार्टी परेशान नहीं है, बोचहा परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने माना कि हम अपनी बातों को बोचहां के मतदाताओं को सही ढंग से समझा नहीं पाए, इस कारण यह परिणाम आया।

Suggested News