बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय की गोलीबारी की घटना पर बीजेपी आगबबूला, केंद्रीय मंत्री ने कहा - कुंभकर्ण की नींद में सो रही नीतीश सरकार

बेगूसराय की गोलीबारी की घटना पर बीजेपी आगबबूला, केंद्रीय मंत्री ने कहा - कुंभकर्ण की नींद में सो रही नीतीश सरकार

PATNA : मंगलवार को बेगूसराय जिले में हुई गोलीबारी की घटना के बाद नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। जिस तरह से बाइक पर सवार दो युवकों ने 25 किलोमीटर तक गोलियां बरसाई और इस घटना में 11 लोगों को घायल कर दिया,जिसमें एक की मौत हो गई। उसके बाद अब बीजेपी ने सीधे सीधे नीतीश कुमार को घेर लिया है। जिस तरह से इस पूरी घटना पर नीतीश सरकार ने चुप्पी साधी है, उसके बीजेपी ने आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। 

नीतीश कुमार पर भड़के सांसद

इस पूरी घटना के बाद केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार में खराब कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय और बिहार में मौत के तांडव के बीच नीतीश सरकार कुंभकर्ण की नींद में सो रही है। उनको जगाने के लिए बेगूसराय बीजेपी और आम लोगों ने कल (बुधवार) बेगूसराय बंद का आह्वान किया है।

जंगलराज का नेता कहलाना नहीं चाहते सीएम

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे। यही कारण है कि जंगलराज को जनता राज कह रहे हैं।

पंजाब कश्मीर से की तुलना

वहीं इस वारदात के बाद प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने बेगूसराय को उद्योगों का हब बनाने की कोशिश की. यहां पेप्सी का प्लांट खुला. कई उद्योगपति यहां निवेश करने की तैयारी में थे। लेकिन कल की घटना के बाद बेगूसराय में ऐसा लगा कि जैसे यह कश्मीर और पंजाब है। लोग ऐसे गोली बरसा रहे थे। स्थिति यह है कि बिहार में फिर से वही दौर लौटने लगा है। हर रोज हत्या की घटनाएं सामान्य बात हो गई है। लेकिन मौजूदा सरकार को यह सब नजर नहीं आ रहा है।  

Suggested News