बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गाँधी के अयोध्या जाने से इनकार करने भड़की बीजेपी, कहा बाबर की मजार पर जायेंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में नहीं...

राहुल गाँधी के अयोध्या जाने से इनकार करने भड़की बीजेपी, कहा बाबर की मजार पर जायेंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में नहीं...

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा करने का काम किया है। चाहे वो राम लला के मंदिर का निर्माण हो या धारा 370 समाप्ति की या मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के कुप्रथा से कानूनी रूप से मुक्ति दिलाना। भाजपा जो कहती हैं, वह करती है।

लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी के सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा से बाटने और बिहार यूपी के लोगों को हमेशा नीचा दिखाने एवं अपमानित करने का काम किया है। अरविन्द ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अफगानिस्तान में बाबर के मजार पर जाने में पैर नहीं कांपते हैं। पद के लिए पद यात्रा करेंगे। लेकिन रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में जानें से राहुल गांधी के पैर कांपने लगते हैं।

वहीं दूसरी ओर बर्बर शासक बाबर जिसके कहने पर हमारे रामलला के जन्म भूमि को तोड़ा गया। उस हैवान के मजार पर जाने में राहुल गांधी को कोई हिचक नहीं है और कांग्रेसी नेताओं को शर्म भी नहीं आती।

कांग्रेस ने देश को हमेशा खोखला करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की जमात हैं जो की ईस्ट इंडिया कंपनी की सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। जो सिर्फ देश को बांटने का काम करना जानती है।

Suggested News