बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने जीतनराम मांझी को दिया बड़ा झटका, सम्राट चौधरी का ऐलान, हम नहीं मानते उनकी बात...

बीजेपी ने जीतनराम मांझी को दिया बड़ा झटका, सम्राट चौधरी का ऐलान, हम नहीं मानते उनकी बात...

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राममांझी के बयान को सिरे से नाकार दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से शराबबंदी के पक्ष में है और बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी। जीतनराम मांझी ने कहा है कि उनकी सरकार बनेगी तो शराबबंदी कानून खत्म कर दिया जाएगा। वहीं जब इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया तो सम्राट चौधरी ने कहा कि, नहीं नहीं पूर्ण रुप से भाजपा शराबबंदी के पक्ष में हैं, और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी। 

दरअसल, जीतनराम मांझी ने कहा कि, पूरे बिहार में शराबबंदी के नाम पर दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। लाखों दलित लोग आज शराबबंदी के कारण जेल जा चुके हैं। उनका शोषण किया जा रहा है। नीतीश कुमार के दलित प्रेम को छलावा बताते हुए मांझी ने बहाली में दलितों के रिक्त पदों को भरने की मांग की। साथ ही मांझी ने यहां तक कहा कि जब बिहार में उनकी सरकार बनेगी तो शराबबंदी को बदला जाएगा। यहां भी गुजरात की तर्ज पर इसे लागू किया जायगा या फिर इसे बदला जाएगा ताकि लोग शराब पीने के नाम पर जेल ना जाएँ। बिहार में 4 लाख लोग शराब के करण जेल गए इसमें 80 फीसदी दलित समुदाय के लोग हैं। उन्होंने कहा, साथ ही लोगों को शिक्षित करेंगें कि शराब का सेवन न करें।


पांच राज्यों में हुई चुनाव के रिजल्ट को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, पांचों राज्य में बीजेपी का विजय होगा और बिहार में कुछ ऐसी पार्टियां हैं, जिनका खाता भी नहीं खुलेगा। लेकिन वह लोग बहुत उत्साहित हैं। इन लोगों को उत्साहित होने दीजिए, क्या फर्क पड़ता है। इन लोगों को तो शर्म ही नहीं है। 

वहीं कांग्रेस और लालू यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को जिस पार्टी ने जेल भेजवाया उस पार्टी के साथ सरकार चला रहे हैं। जिसने यह कह दिया की लालू यादव कभी मुखिया नहीं बन सकते उनके कृपा पर आज वह चल रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को जेल पहुंचाने वाले कांग्रेस पार्टी, सजा कराने वाले कांग्रेस पार्टी, एविडेंस फाड़ने वाले कांग्रेस पार्टी। जब इनको शर्म नहीं लगता इंडी गठबंधन में जाने से तो हम क्या कह सकते हैं।  

Suggested News