बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2024 फतह के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कटिहार भाजपा महिला मोर्चा के सीमा झा बनी प्रदेश मंत्री

2024 फतह के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कटिहार भाजपा महिला मोर्चा के सीमा झा बनी प्रदेश मंत्री

कटिहार - आगामी 2024 में  लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से जुट गई है.इसी क्रम मेंं कटिहार के सीमा झा को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. सीमा झा को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए  जाने के बाद सीमा झा को पटना से कटिहार पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटिहार स्टेशन में जमकर स्वागत किया. वही अपने स्वागत से अभिभूत होकर सीमा झा ने कहा कि वह भाजपा के विभन्न पदों में पहले से रह चुकी है और अब जो नई जिम्मेदारी मिला है, उसे भी वह बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश करेंगीं.

सीमा झा ने कहा कि  कांग्रेस ने नारी शक्ति से वादें किए लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने आधी आबादी नारी शक्ति को राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है.

Suggested News