बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"BJP जनता को सांसद चुनने का भी नहीं दे रही मौका", कई सीटों पर सुरत कांड की फिराक में, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

"BJP जनता को सांसद चुनने का भी नहीं दे रही मौका", कई सीटों पर सुरत कांड की फिराक में, तेजस्वी यादव  का बड़ा हमला

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। एक ओर जहां विपक्ष सत्ता पक्ष पर आरक्षण को खत्म करने और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब बीजेपी वाले जनता को सांसद चुनने का मौका भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सुरत कांड का उदाहरण देते हुए कहा कि, बीजेपी कई जगहों रप उम्मीदवारों को खरीद कर डरा धमका कर जीत रही है। बीजेपी संविधान को खत्म करना चाह रही है। भाजपा ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है। जांच एजेंसियों का दुरुप्रयोग कियाा जा रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश में इतना खतरनाक डिजाइन हो रखा है चंडीगढ़ में किस तरीके से जिताया गया, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन वापस कर लिया गया। कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। यह बहुत ही खतरनाक चीज है और यह लोग तानाशाह है यह लोग जनता को अपना प्रतिनिधि चुने नहीं दे रहा है। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर भी जमकर हमला बोला है। तेजस्वी से पूछा गया कि चिराग पासवान ने कहा है कि 2020 में हमने गलती किया था अलग-अलग चुनाव लड़े थे इसलिए आज यह बड़े दल हैं और यह घमंड में घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी बात छोड़िए इन्हीं लोगों का कहना था कि संपन्न दलित को आरक्षण छोड़ देना चाहिए क्यों नहीं आरक्षण छोड़ रहे हैं। आज वह उन्हीं लोगों के साथ हैं जो लोग संविधान को खत्म कर रहे हैं जो लोग आरक्षण को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का इस पर मुंह क्यों नहीं खुल रहा है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान संविधान को खत्म करने वालों के साथ है। 

साथ ही विजेंद्र यादव के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि बाप, बेटा सब जमानत पर है। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने केस कराया। इन्हीं लोगों ने फसाया। कोर्ट ने हमें जमानत दिया है। इन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जब हमारे साथ थे तो लगातार बोलते थे कि ईडी और सीबीआई इन लोगों के पीछे जबरदस्ती लगा दिया गया है। अपने नेता के भी बयान पर उनका ध्यान देना चाहिए। वहीं अमित शाह और जेपी नड्डा के लगातार बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि जिनको बुलाना है बुला ले अमेरिका से ट्रंप को बुला ले और रूस से पुतिन को भी बुला ले। कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News