बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह का संबोधन...

बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह का संबोधन...

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : मैं आपको 2014 की याद दिला रहा हूं। तब भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया था। तब हम देश कैसे चलेगा इसका विजन लेकर आपके सामने आये थे। तब हमें सम्मान देते हुए जनता ने हमें ऐतिहासिक सफलता दी थी.

2014-19 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और भारत की दुनिया में साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो ये कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है

2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए हैं, जो इतिहास का हिस्सा बनने वाले हैं। 2014-19 तक जो यात्रा चली है, इसमें देश का चहुमुंखी विकास हुआ है। देश की आशा अब अपेक्षा में बदल चुकी हैं। 2014 का चुनाव आशाओं का चुनाव था, मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल के बाद 2019 का चुनाव अपेक्षाओं का चुनाव होने वाला है।

Suggested News