बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूरिया की कमी पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताई चिंता, नीतीश सरकार में कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर जताया रोष

यूरिया की कमी पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताई चिंता, नीतीश सरकार में कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर जताया रोष

पटना. यूरिया की कमी से परेशान किसानों के लिए भाजपा किसान मोर्चा की ओर से फतुहा के पुनाडीह पंचायत में किसान पंचायत का आयोजन किया गया. इसमें यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

किसान पंचायत में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव ने कहा कि नीतीश सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए जान-बूझकर यूरिया की आपूर्ति में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक 3 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति बिहार के किसानों के लिए की, लेकिन राज्य सरकार न इसका वितरण करा पा रही है, न कालाबाजारी रोक पा रही है। 

संजीव यादव ने कहा कि सरकार को कृषि विभाग में भ्रष्टाचार रोकने और यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा फतुहा (ग्रामीण) के पूर्व महामंत्री अर्जुन यादव ने की.

पंचायत कार्यक्रम में कुमार इंदू शेखर, अरुण कुमार, नवल किशोर सिंह, शिवधर प्रसाद, रामध्यान सिंह , सुखदेव प्रसाद, कारु पासवान , बालेश्वर यादव, मदन यादव, करण सिंह सहित अन्य किसान शरीक हुये।


Suggested News