बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ी, झारखंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढत, 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों की गणना जारी

लोकसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ी, झारखंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढत, 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों की गणना जारी

पटना. यूपी और पंजाब की तीन लोकसभा सीटों और चार राज्यों दिल्ली, त्रिपुरा, झारखंड और आंध्रप्रदेश में हुए सात विधानसभा सीटों के उप चुनाव के नतीजे के लिए रविवार मतगणना शुरू हो गई. पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव आगे चल रहे है.। वहीं धर्मेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो रही है जबकि रामपुर से सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे चल रहे हैं. 

वहीं झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे है. बीजेपी की गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, AIMIM समर्थित देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा. इसमे पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी आगे हैं. 

यूपी रामपुर सीट पर सपा के आसिम राजा 10,447 वोट से आगे हो गए हैं. रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा 9987 वोट से आगे चल रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार SAD (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं, AAP के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं. बरनाला में वोटों की गिनती जारी है. संगरूर लोकसभा सीट AAP के भगवंत मान के पंजाब के CM बनने के बाद खाली हुई थी.

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह नहीं रहा. यहां सिर्फ 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ. आप नेता राघव च़ड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में आप के दुर्गेश पाठक, भाजपा के राजेश भाटिया और कांग्रेस की पे्रमलता सहित 14 उम्मीदवार मैदान में हैं.

त्रिपुरा में सबसे ज्यादा चार सीटें हैं- अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली। बारदोवाली टाउन से खुद वर्तमान सीएम माणिक साहा मैदान में हैं. 


Suggested News