बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता के के सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा फिर बिहार में लालटेन युग ने दी दस्तक

भाजपा नेता के के सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा फिर बिहार में लालटेन युग ने दी दस्तक

GAYA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। बीजेपी ने एक तरफ जहाँ राज्य में जंगल राज आने का आरोप लगाया है। वहीँ भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह उर्फ़ कुमार बाबू ने लालटेन युग की वापसी का आरोप लगाया है। 


उन्होंने कहा की विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गया शहर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाती थी। लेकिन इस साल बिजली की कटौती से गया शहर के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा की बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की निर्भरता से बिजली पर हो गयी है। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। 

कृष्ण कुमार ने कहा की केंद्र सरकार के पास बिजली की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को बिजली मिलने की आशा है। लेकिन राज्य सरकार यहाँ के लोगों को लालटेन युग में ले जाना चाहती है। 

भाजपा नेता ने कहा की लोगों के बिजली से चलने वाले कई उपकरण है। लेकिन बिजली की कटौती होने से वे खिलौना बन गए हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार में बिजली की सुविधा थी। लेकिन सरकार बदलते ही बिजली न जाने क्या हो गया।

Suggested News