बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता पीयूष शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने बाबा वेंकटेश्वर मन्दिर में की पूजा अर्चना, संजय जायसवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना

भाजपा नेता पीयूष शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने बाबा वेंकटेश्वर मन्दिर में की पूजा अर्चना, संजय जायसवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना

ARWAL : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु भाजपा नेताओं ने जगह जगह पूजा अर्चना की शुरुआत कर दी है. भाजपा स्वच्छता अभियान के ‌‌प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा द्वारा आयोजित अरवल जिलान्तर्गत द0 भारत की तर्ज पर बनाये गये प्रसिद्ध बाबा वेंकटेश्वर मन्दिर में कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना में पीयूष शर्मा के साथ जिला प्रवक्ता भास्कर कुमार, वशिष्ट पासवान, प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार, विश्वनाथ सिंह, शंकर यादव, कुंदन पाठक सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः वहीं जोश व जूनून के साथ संगठन में कार्यकर्ताओं को नया आयाम देने की कामना की. इस मौके पर पीयूष ने कहा कि स्टीवन जाॅनसन सिंड्रोम जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित डॉ संजय जायसवाल ने अपनी प्राणांतक अस्वस्थता के बावजूद बिल्कुल सहज रहकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया. यह एक अलग व्यक्तित्व का परिचायक है. 

डॉ संजय जायसवाल विपरीत  परिस्थितियों में भी अदम्य साहस के परिचायक, धरा पर रहकर आसमान की ऊंचाइयों को चुनौती देने वाले, नित्य नये कार्यों के सृजनकर्ता हैं. वे हम सबों के मार्गदर्शक हैं. वे केवल बिहार प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ही नहीं, अपितु हम सभी के जीवन के हवन कुंड की पवित्र अग्नि हैं. जिसकी तपिश से हमारे जीवन को नया आयाम मिलता है.ईश्वर के साथ साथ हम सभी कार्यकर्ताओं की दुआएं उनके साथ हैं. ईश्वर की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होंगे.

Suggested News