बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के विपक्षी एकता के मुहिम पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया हमला, कहा दूसरे को मुख्यमंत्री बनाकर करें यात्रा पर यात्रा

सीएम नीतीश के विपक्षी एकता के मुहिम पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया हमला, कहा दूसरे को मुख्यमंत्री बनाकर करें यात्रा पर यात्रा

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। वह लगातार विपक्ष के नेताओं से इस मुहीम को लेकर मिल रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दिया है। उन्होंने कहा है कि क्या मुख्यमंत्री बिहार में लोक सभा की चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि अगर प्रधानमंत्री बनना है तो एक लोकसभा सीट पर चुनाव जीतना जरूरी होता है। मुख्यमंत्री अपनी पसंद से एक सीट चुन लें उस सीट पर उनके सामने भाजपा रहेगी। अगर नीतीश कुमार जीत जाएं तो वह प्रधानमंत्री बनने का महत्वकांक्षा रखें। 

वहीं ऋतुराज सिन्हा ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने में इतने मशरूफ हो चुके हैं कि बिहार की जनता को वह भूल चुके हैं। बिहार की 13 करोड़ जनता के हित को ध्यान में रखकर जो फैसले लेने चाहिए उन तमाम बैठकों से दूर हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारियों के भरोसे छोड़कर विपक्षी एकता को एकजुट करने में अपने बिहार को भूलकर अन्य राज्यों का दौरा करने में मशरूफ हैं। चाचा और भतीजे की सरकार भले ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख कर विपक्षी एकता को एकजुट करने की यात्रा में निकले हैं मगर इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश अगर इतने ही जनता के लोकप्रिय है तो खुद क्यों नहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में पसंदीदा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करते है।

बिहार में कोई दूसरा मुख्यमंत्री बना दें नीतीश 

राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए जो काम कर रहे हैं वह करें। मगर बिहार की 13 करोड़ जनता की समस्याओं का भी निदान होता रहे और उनकी अनदेखी ना हो। इसके लिए वह बिहार में कोई दूसरा मुख्यमंत्री बनाए, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 24 घंटे जनता के हित में कार्य करने के प्रति समर्पित हो, ना की अपनी महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए यात्रा पर यात्रा करते रहे।

Suggested News