बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा 10 लाख नौकरी के सवाल पर ले रहे यू टर्न

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा 10 लाख नौकरी के सवाल पर ले रहे यू टर्न

NALANDA : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा नालंदा जिले के भागनबीघा इलाके में पहुंचे। जहां से उन्होंने 13-15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। अगर हर भारत वासी अपने घरों पर झंडा फहराएँगे तो तो सही मायने में भारत का गौरव बढ़ेगा। वहीं राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि 10 लाख नौकरी के सवाल पर  डिप्टी सीएम साहब अभी से यू टर्न ले रहे हैं।

तेजस्वी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान घूम घूम कर कहा करते थे कि यदि हमारी सरकार बनी तो 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देगें। आज सरकार में है और वो भी डिप्टी सीएम के पद पर। अब इस सवाल पर कह रहे हैं कि वे सीएम नहीं डिप्टी सीएम है। अगर आप डिप्टी सीएम बने हैं तो 10 लाख तो नहीं कम से कम आधा वादा तो पूरा कीजिए। 

उन्होंने कहा की साढ़े 4 लाख पद जो सरकारी विभागों में जो रिक्तियां है। जो खुद आप बार-बार यह कह कर याद दिला रहे हैं। आप से बिहार की युवाओं को आशा है कि आप अपने पहले कैबिनेट की बैठक में ही इन साढ़े चार लाख पदों की नियुक्ति दिलाने का काम करेंगे। तब जाकर बिहार का युवा मानेगा में सही मायने में हमारा डिप्टी सीएम वादे का पक्का है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News