भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पटना के कई पंडालों का किया भ्रमण, माता रानी से की देश में सुख-समृद्धि की कामना

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पटना के कई पंडालों का किया भ्रमण

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना लोकसभा के पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा के अंतर्गत स्थानों पर यथा बड़ी देवी जी, दलहट्टा बड़ी देवी जी, छोटी पटन देवी जी, अगमकुआं शीतला मंदिर, बड़ी पटन देवी जी, बंगाली अखाड़ा, जी.एम रोड, जनता फ्लैट, कुम्हरार, भिखना पहाड़ी स्थित पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया I

इस अवसर पर सिन्हा ने सभी बिहारवासियों को महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मां जगदम्बा से प्रार्थना की की उनका आशीर्वाद हमें और हम सबके परिवार पर बना रहे और हम सब इसी तरह अपने परिवार ,बिहार और देश के विकास में कार्य करते रहे।

Nsmch
NIHER

इस दौरान जगह जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुंदरी से उनका स्वागत किया। सिन्हा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जान, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।

सिन्हा के साथ आनंद प्रसाद, रणवीर ,अभिषेक बिन्नी, शैलेन्द्र नारायण सोनू, राजेश मुखिया,चंद्रशेखर चंद्रवंशी, के साथ भाजपा के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।