बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में सीएम नीतीश के विवादित बयान का बीजेपी नेता और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुतला दहन कर मुख्यमंत्री को जमकर सुनाया...

बेगूसराय में सीएम नीतीश के विवादित बयान का बीजेपी नेता और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, पुतला दहन कर मुख्यमंत्री को जमकर सुनाया...

BEGUSARAI: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए शर्मनाक बयान के विरोध में बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर एवं नारेबाजी के साथ विरोध किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजिनी भारती ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सदन की गरिमा को तार-तार करने का काम कर रहे हैं उससे ऐसा स्पष्ट है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है और वह आए दिन अपने उटपटांग हरकतों से बिहार के गौरव और स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

महिला मोर्चा की महामंत्री अनुराधा झा ने कहा कि सदन में महिला विधायकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए अलग-अलग से न केवल महिला समाज बल्कि सभ्य समाज की आकांक्षा रखने वाले हर व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचा है और यदि मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता शेष रही हो तो वे इस्तीफा दें। महिला मोर्चा की महामंत्री चंदा चौहान ने कहा कि एक और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने के हसीन सपने देख रहे हैं और दूसरी ओर उनके मानसिक संतुलन को संपूर्ण बिहारी नहीं बल्कि राष्ट्र देख रहा है कि वह किस प्रकार से चौथेपन का शिकार होकर अब बिहार एवं बिहारी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं। 

भाजपा जिला मंत्री संजन जैसवाल ने कहा कि सदन अथवा सदन के बाहर उनकी मानसिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें स्वयं भी यह पता नहीं रहता है कि उनके राज्य में क्या घटनाएं घटित हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि बिहार में लंबे अरसे से ऐसा नकारा एवं निकम्मे मुख्यमंत्री को झेला है। जिससे बिहार की स्थिति बिगड़ गई है किंतु अब बिहार की जनता सजक होकर अपने विकास हेतु मुख्यमंत्री से निरंतर प्रश्न कर रहा है तो उनका मानसिक दिवालियापन निकल कर सामने आ रहा है।

 इस मौके पर पूजा कुमारी, सरिता कुमारी,सुधा देवी,अंजलि कुमारी,नेहा कुमारी,बेबी देवी,अमरेंद्र अमर,कृष्ण मोहन पप्पु,कुंदन भारती, मिरतुंजय वीरेश,सुमित सन्नी,आयुष ईश्वर, राजीव मेहता,सुमन चौधरी, राजेश गुडडू,दीपक पोद्दार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Suggested News