ललन सिंह के बयान पर बीजेपी नेताओं का हमला लगातार जारी,अब सुशील मोदी बोले अपनी हैसियत देखे जदयू

ललन सिंह के बयान पर बीजेपी नेताओं का हमला लगातार जारी,अब सुश

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। नीतीश कुमार की पलटी मारने की अटकलें इन दिनों जोरो-शोरो से चल रही है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी पर थूकने भी नहीं जाएंगे। इसे लेकर भाजपा ने ललन सिंह पर पलटवार किया है। इसी कड़ी में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, ललन सिंह पार्टी की हालत देखकर हताशा हैं, इसलिए वह शब्दों का मर्यादा खो दिए हैं। 

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सूरज (भाजपा) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा करता है। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं, लालू प्रसाद उन पर भरोसा नहीं करते और पार्टी के सांसदों-विधायकों का भविष्य अनिश्चित है, इसलिए हताश जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मात्र एक राज्य में सीमित 44 विधायकों वाले दल के अध्यक्ष को बोलने से पहले अपनी हैसियत भी देखनी चाहिए। नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा और राजद, दोनों को बार-बार धोखा चुके हैं। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। 

Nsmch

 उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल लालू प्रसाद पर दबाव बनाने के लिए देवीलाल की जयंती में शामिल न होकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आए थे। इस पर उनके फिर पलटी मारने की अटकल लगाना निराधार है।  जिस व्यक्ति ने भाजपा से दूर रहने के लिए मिट्टी में मिल जाने की कसम तोड़ दी और जो अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी खो चुके हैं, उन्हें एनडीए क्यों वापस लेगा?