बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंदिर के कथित पुजारी हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं ने धरना देकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा दोषी को बचा रही पुलिस, निर्दोष को भेज रही जेल

मंदिर के कथित पुजारी हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं ने धरना देकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा दोषी को बचा रही पुलिस, निर्दोष को भेज रही जेल

GOPALGANJ : शहर के अंबेडकर चौक पर कथित मंदिर के पुजारी हत्याकांड मामले में भाजपा नेताओं ने एक दिवसीय धरना देकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए है। साथ ही पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की पुलिस असली दोषी के खिलाफ कुछ नही करती बल्कि निर्दोष लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इसके अलावा पुलिस ने गायब हुए मृतक के बरामदगी के लिए उस वक्त कोई कार्यवाई नही की गई। इस धरना में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी शामिल हुए। 

दरअसल पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज शहर के अंबेडकर चौक पर भाजपा नेताओं ने एक दिवसीय धरना देकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिहार सरकार और जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगे रखी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता उपस्थित हुए। वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। 

धरना पर बैठे बरौली विधान सभा के विधायक सह पूर्व पर्यटन मंत्री राम प्रवेश राय ने बताया कि जिले के पुलिस पुजारी हत्याकांड में पुलिस द्वारा सही अभियुक्तों को गिरफ्तार नही किया गया। उनके विरुद्ध कोई कार्यवाई नही की जा रही है। घटना की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा की मनोज साह के हत्यारो को गिरफ्तार किया जाए। मृतक के भाई के द्वारा नामजदों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वही जिन लोगो को घटना के कोई संबंध नहीं है। वैसे लोगो की गिरफ्तारी की जा रही है। निर्दोष लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा जो कहानी गढ़ा जा रहा है बता रही है उस पर नाही परिवार के लोगो का विश्वास है और नाही हम लोगो को। घटना को पुलिस डायवर्ट कर रही है। 

उन्होंने बताया की अभी तक मोबाइल बरामद नही हुआ है। रस्सी और कपड़ा तो किसी को मिल सकता है। वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की ये सत्ता और सरकार अंतिम है। ये सत्ता और सरकार अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। और ये भ्रष्टाचारी मानसिकता के लोग ये भ्रम में जी रहे है। व्यवस्था बदलने में देर नहीं होती है।ये वही धरती है। इस धरती पर गरीब के मसीहा कहने वाले को सत्ता तक पहुंचाया था। और गरीबों की अकूत संपत्ति कर के  बिहार की जनता को जंगलराज की ओर धकेल दिया था।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News