नीतीश कुमार को लेकर BJP नेताओं के सुर बदले, कहा - जो अंत्योदय के साथ, भाजपा उसके साथ

PATNA : जिस तरह से आज नीतीश कुमार ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसके बाद भाजपा नेताओं में फिर से नीतीश कुमार के लिए सॉफ्ट कार्नर जग गया है और इस बात के साफ संकेत दे दिया है कि उन्हें नीतीश कुमार से कोई परेशानी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा नीतीश कुमार को अब यह एहसास होने लगा है कि अंत्योदय ही असली राष्ट्रवाद है और भाजपा इसका स्वागत करती है।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के हमारे अध्यक्ष रह चुके हैं, वह एक दर्शन और एक सोच है, गरीबों के हित में अंतिम पंक्ति पर बैठने वाले के उदय की कल्पना उन्होंने किया था जिसको अटल जी और नरेंद्र मोदी जी जमीन पर उतार रहे है। उनसे सब प्रभावित होकर आज उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं और माननीय नीतीश कुमार को भी देर सवेर ये आभास हो रहा है कि अंत्योदय एकात मानववाद ही भारत का कल्याण कर सकता है।
नीतीश कुमार की बीजेपी से नजदीकी बढ़ने पर कहा की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के पद पर चलता है। अंत्योदय के महामंत्र को लेकर चलता है, इसको जो स्वीकार करेगा निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी उसके प्रति सकारात्मक भाव रखेगी। बीजेपी क्या नीतीश कुमार का स्वागत करेगी इसपर विजय सिन्हा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हर भारतीय का स्वागत करता है जो इमानदारी और पवित्रता से राष्ट्रवाद के साथ सबका साथ सबका विकास का महामंत्र लेगा।
सम्राट चौधरी ने किया दीनदयाल उपाध्याय के काम का जिक्र
इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 17 साल तक महामंत्री के पद पर रहकर देश में काम किए। संगठन को रूप देने का काम भी उन्होंने ही किया। उनका जो मार्गदर्शन था और जो विचारधारा था उस विचारधारा को आगे बढ़ने का काम आज देश में नरेंद्र मोदी और पूरी भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
पूरी भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने में लगी है। उनका सपना भारत श्रेष्ठ हो भारत विकसित हो और भारत आत्मनिर्भर हो और आज अर्थव्यवस्था में भारत किस तरह से खड़ा है। इसलिए उनके सपने को ही पूरा करना पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी का भी सपना है।
भाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कुम्हरार विधायक अरुण सिंह दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित अन्य वरीय नेता शामिल हुए।