लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने किया बड़ा बदलाव, कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान

दिल्ली/ पटना. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. भाजपा ने मंगलवार को एक साथ कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को बदलने के साथ ही पार्टी के कई अहम पदों में बड़े बदलाव किए हैं. इसमें बाबूलाल मरांडी झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.
इसके अलावा कई राज्यों के बीजेपी अध्यक्ष बदले गए हैं. इसमें जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का अध्यक्ष बनाया गया . आंध्रा में डी पुरंदेश्वरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं. सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा के अध्यक्ष बने हैं.
वहीं राजेंद्र एटीला चुनाव समिति के अध्यक्ष बने हैं. भाजपा में हुए इन बदलावों को लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी को सभी राज्यों में मजबूत करने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है.