बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया UP चुनाव का प्रभारी, CP ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर समेत 7 नेताओं को बनाया गया सह-प्रभारी

BREAKING NEWS : BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया UP चुनाव का प्रभारी, CP ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर समेत 7 नेताओं को बनाया गया सह-प्रभारी

NEW DELHI : आगामी यूपी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी के नाम जाहिर करते हुए कहा है कि इस बार यूपी चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि यूपी चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह प्रभारी के तौर पर टीम में सात लोगों को चुना गया है। इस लिस्ट में बिहार को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है।  राज्य सभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेट विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव में सह प्रभारी के तौर पर शामिल किया गया है। 

यह लोग हैं धर्मेंद्र प्रधान की टीम में

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी चुनाव को लेकर प्रभारियों की जो टीम बनाई है, उसमें अनुभव के साथ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है। इस टीम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं सह प्रभारी के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ बिहार से राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को शामिल किया गया है। 

 क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति

पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है. लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यूपी चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी

बीजेपी ने इन  चेहरों पर यूपी चुनाव में जीत की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का मानना है कि आनेवाले यूपी चुनाव में यह टीम पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब होगी।

इन राज्यों के लिए भी चुनाव प्रभारी की घोषणा

यूपी के साथ भाजपा ने चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए चुनावी प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इनमें पंजाब में गंजेंद्र सिंह शेखावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ टीम में हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा भी होंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के मुख्य प्रभारी होंगे. लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे. गोवा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रभारी होंगे. इनमें सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में है, जहां किसान आंदोलन के कारण पार्टी को नुकसान हो सकता है।




Suggested News