बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति का हुआ गठन, पुराने नेत्रियों का पत्ता हुआ साफ

BJP महिला मोर्चा  जिला कार्यसमिति का हुआ गठन, पुराने नेत्रियों का पत्ता हुआ साफ

Bhagalpur : लंबे समय के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यसमिति का गठन कर लिया गया। बीजेपी महिला मोर्चा भागलपुर की जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने भागलपुर जिला इकाई में चार-चार जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री, दो-दो जिला महामंत्री और कार्यालय मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया है। 

हालांकि इस नये 16 सदस्यीय कार्यसमिति में पुरानी इकाई की नेत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। पुरानी नेत्रियों को इसमें जगह नही  दी गई है।  

नये कार्यसमिति में स्वेता सिंह को जिलाध्यक्ष, किरण राजहंस, रुबी सिंह, शशि शर्मा और बबिता मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

वहीं अनामिका ठाकुर और चांदनी पासवान को जिला महामंत्री, कुंदन कुमारी, हेलन देवी, डॉ. कुमारी अलका चौधरी और रीना देवी पांडेय को जिला मंत्री बनाया गया है। 

जबकि अंशु प्रियंका को कोषाध्यक्ष और नारायणी मिश्रा सह कोषाध्यक्ष जिम्मेवारी दी गई है। 

वहीं प्रेमलता और रुबी मिश्रा को कार्यालय मंत्री, पिंकी बागोरिया को प्रवक्ता और नेहा भारती को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

इसके साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य में सुमिता सिंह, प्रियंका पांडेय, मेनका साहू, ललिता सिंह, मुनमुन घोषाल, सुनीता सिंह, मधुलता दास, सीता देवी, पूनम भगत, सुनीता गोस्‍वामी, सुषमा सिंह, अंजलि घोष, विदुवाला सिंह, बबीता सिंह, संध्या गुप्ता और अरुणिमा सिंह को शामिल किया गया है। 

चयन में बरती गई है पार‍दर्शित

जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने बताया कि इकाई गठन में भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा से सभी नामों पर चर्चा की गई थी। उनसे सलाह लेकर इकाई के सदस्‍यों को मनोनीत किया गया है। 

स्वेता सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उन्‍हें कहा था कि वे खुद से इकाई का चयन करें। स्‍वेता सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चयन में पूरी तरह पार‍दर्शित बरती गई है। कई वरीय नेताओं से इस पर बातचीत की गई। सभी वर्ग की महिलाओं को इसमें स्थान‍ दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को इसमें जगह दी गई है, जो पार्टी को समय दे। साथ ही मनोनयन का आधार बनाने के लिए उनकी योग्यता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई इकाई पार्टी हित में बेहतर कार्य करेगी।

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा को हटाकर स्वेता सिंह को मनोनीत किया था। स्वेता सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी में लीना सिन्‍हा की टीम की रूबी सिंह को छोड़कर  ज्‍यादातर पदाधिकारियों को हटा दी हैं। 

भागलपुर से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News