बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के मंडल अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत, सड़क दुर्घटना में हुए थे गंभीर रुप से घायल, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

भाजपा  के मंडल अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत, सड़क दुर्घटना में हुए थे गंभीर रुप से घायल, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

BETTIAH : बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है। ताजा मामला प•चम्पारण के बैरिया का है। जहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

दरअसल, बीते दिन बैरिया के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मंडल अध्यक्ष की मौत की खबर से GMCH में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी।

बेतिया GMCH में बीजेपी सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने भी जायजा लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शैलेंद्र कुमार सिंह बाइक से अपने गांव लौकरिया से बैरिया प्रखंड मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। तभी बड़गछिया गांव के समीप सामने से आ रहे कार से टक्कर हो गई।

जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बेतिया लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Suggested News