बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा विधायक ने महिला को गेस्ट हाउस पर बुलाया और की गंदी हरकत...! अब दर्ज हुआ केस

भाजपा विधायक ने महिला को गेस्ट हाउस पर बुलाया और की गंदी हरकत...! अब दर्ज हुआ केस

N4N DESK: खबर झारखंड से है जहां बीजेपी के विधायक और एक पूर्व सांसद के खिलाफ महिला से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है।बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो और पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ लंबी जांच के बाद कतरास थाने में रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।विधायक ढुलू महतो के खिलाफ भाजपा की हीं जिला मंत्री ने यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगा कतरास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।वहीं रवींद्र पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ कतरास की एक दूसरी महिला ने थाने में लिखित शिकायत की थी।दोनों मामलों में पुलिस ने आंतरिक जांच के बाद केस दर्ज करने से इंकार कर दिया था।

 इसके बाद पीड़िता ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से शिकायत की जानकारी मांगी थी। मामले में 22 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।उसके बाद धनबाद पुलिस ने रविवार को ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही इसी तरह के आरोप का सामना कर रहे पूर्व सांसद के खिलाफ भी एफआईआर की गई। 

विधायक ने फायदा उठाना चाहा

नेत्री का आरोप है कि विधायक ने उन्हें रांची चलने को कहा था, लेकिन उनके पास समय नहीं था। एक सप्ताह बाद फिर विधायक ने उन्हें फोन कर टुंडु गेस्ट हाउस बुलाया। उसके बाद विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विधायक से बच कर वह अपनी दुकान पहुंचीं। विधायक के कहने पर वहां आनंद शर्मा पहुंच गए। वह कहने लगे कि विधायक की बात मान लो, नहीं तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

रवींद्र ने लालच देकर संबंध बनाना चाहा

अंगार पथरा की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद उठे और मेरा हाथ पकड़ लिया। वे मुझे अपनी ओर खींचने लगे। मुझसे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मैं हल्ला करने लगी और मामले को पार्टी के समक्ष उठाने की बात कही तो मुझे छोड़ दिया। तभी विनय सिंह और नेत्री के पति वहां आ गए और उन्हें समझाने लगे कि सांसद की बात मान जाओ, वे तुम्हें मालामाल कर देंगे। ढुलू महतो ने बताया किप्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अगर हुई है, तो प्रशासन इसकी निष्पक्ष जांच करे, सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं गिरिडीह केपूर्व सांसदरवींद्र पांडेयने कहा किमामला दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अगर मामला दर्ज किया गया है तो धनबाद के एसएसपी से मेरा कहना है कि मामले की व्यापक जांच करवा लें। सही-गलत का पता चल जाएगा। अदालत व कानून पर पूरा भरोसा है।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया किढुलू महतो और रवींद्र पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच चल रही है।



Suggested News