बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर बोले बीजेपी एमएलसी जनक राम, कहा घमंडिया गठबंधन में है आपसी द्वंद, लोगों ने पीएम मोदी में जताई आस्था

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर बोले बीजेपी एमएलसी जनक राम, कहा घमंडिया गठबंधन में है आपसी द्वंद, लोगों ने पीएम मोदी में जताई आस्था

GOPALGANJ : बिहार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सोये हुए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में चाचा भतीजा को बिहार की चिंता नहीं है। पहले तो बिहार के छोटे स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों के साथ अन्याय अत्याचार हो ही रहा था। अब राजधानी के धरती पर भी विश्वविद्यालय में बम व गोली चल रहा है। यह शर्मनाक है। दुखद है। मैं इस घटना की निंदा करता हूँ। साथ ही कार्रवाई की मांग करता हूँ। 

लेकिन बिहार के जनमानस में ये जानकारी हो चुकी है। जनता को यह एहसास हो चुका है कि जो लाठी गोली व बम के आधार पर जो सरकार चल रही है। जंगलराज से निकलने के लिए एनडीए को मजबूत किया था। इससे निकलकर नीतीश कुमार ने फिर गलबहियां कर लिया है। इनसे उम्मीद बिहार की जनता को नही है।

भाजपा एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता बिहार जनक राम गोपालगंज स्थित अपने आवास से आज मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अब इंडिया गठबंधन को देख रहे हैं। बिहार की ही नही पूरे देश की जनता कह रही है की घमंडिया गठबंधन है। घमंडिया गठबंधन को देखने का अवसर मिला है कि जो तीन राज्यों का जो चुनाव हुए हैं प्रचंड बहुमत से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पर लोगो ने आस्था व्यक्त किया है।

रही बात  है। घमंड दिख रहा है, जो एक साथ कभी बैठ नही सकते। ये दिख रहा है। देहात में कहावत है कि बड़े नेता को अभ्यस्त करना होता है तो  छोटे छोटे अपराधी मवाली बावली इक्कठा होते हैं। वही हालात है महागठबंधन का। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News