बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चर्चित यू ट्यूबर मनीष कश्यप के गांव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कहा पत्रकार की सोच को दबाना और एनएसए लगाना गलत

चर्चित यू ट्यूबर मनीष कश्यप के गांव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कहा पत्रकार की सोच को दबाना और एनएसए लगाना गलत

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण में मनीष कश्यप के घर आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने  कहा की मनीष कश्यप के साथ बहुत अन्याय हुआ है। जिन्होंने अन्याय किया उनको एक दिन जवाब जरूर मिलेगा। एक पत्रकार के सोच को दबाना और उस पर एनएसए लगाना बहुत हीं गलत हैं। सरकार सोच को दमन नहीं कर सकती हैं। हमारे पार्टी के आईटी सेल ने मनीष कश्यप के वीडियो के बारे में ट्वीट किया है। हम मनीष को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। जिस गरीब घर से होकर मनीष ने लोगों की आवाज उठाई है। वो काबिल ए तारीफ हैं। मेरी नजर में मनीष की इज्जत और बढ़ गई है। मोदीजी को भी पता है कि मैं यहां आया हूं।

बता दें की जिले में मझौलिया के डुमरी महनवा में मनीष कश्यप का गांव है। भाजपा सांसद ने मनीष कश्यप के समर्थन का वादा किया है। कहा की भाजपा आईटी सेल ने मनीष का समर्थन किया है। मोदीजी को भी ये पता है  कि मैं इनके घर आया हूं। उन्होंने बिहार सरकार पर मनीष कश्यप के आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कहा की ऐसे सरकार को एक दिन जरूर जवाब मिलेगा। बता दें की तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो बनाने के मामले जेल में बंद मनीष कश्यप को जमानत मिलते हीं नेताओं के उनके घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

आज शाम को मनीष के घर भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। मनोज तिवारी ने मनीष के समर्थन में अपनी पार्टी के आईटी सेल द्वारा किए गए ट्वीट को बारे में बताया कि कैसे भाजपा आईटी सेल ने मनीष के वीडियो का समर्थन और उसके पक्ष में ट्वीट किया। बिहार सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसी की सोच को सरकार नहीं दबा सकती हैं। इनके द्वारा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर सरकार को ध्यान देना चाहिए था। लेकिन सरकार ने इनके आवाज को दबाने का काम किया है। इसका जवाब जरूर सरकार को मिलेगा। 

कहा की जिस गरीबी में मनीष कश्यप ने लोगों की आवाज उठाई है वो काबिल ए तारीफ है। भाजपा के बड़े नेता का मनीष कश्यप के घर आना और इस बात की मोदीजी को जानकारी होने की बात बताना मनीष कश्यप के राजनीति  में आने को संभावना को बल देने जैसा हैं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News