बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने दिव्यान्गों के बीच व्हील चेयर सहित कई सामानों का किया वितरण, कहा मोदी है तो मुमकिन है...

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने दिव्यान्गों के बीच व्हील चेयर सहित कई सामानों का किया वितरण, कहा मोदी है तो मुमकिन है...

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिक्रम प्रखंड परिसर स्थित बुनियादी केन्द्र के प्रांगण मे पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव की अनुशंसा पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर एडिप योजना के अन्तर्गत एलिम्को द्वारा निःशुल्क 82 दिव्यांग लाभुकों के बीच 22  लाख रुपए के लागत राशि से बैटरी से संचालित होने वाली साइकिल, बैसाखी छड़ी, कान की मशीन, व्हील चेयर एवं कृत्रिम अंग समेत कई समानों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद रामकृपाल यादव ने उपस्थित लाभार्थीयों एवं सैंकड़ो लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार गरीबो एवं समाज अंतिम पायदान पर खडे लोगों के हितो की रक्षा करने के लिए काम करती है। आज दिब्यांग जनो के बीच फ्री में उन्हे उनके जीवन में नई रोशनी प्रदान करने के साथ साथ उनके सामाजिक जीवन जीने के लिए समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए बैटरी संचालित साइकिल, बैसाखी छड़ी,कान की मशीन,बिल चेयर एवं कृत्रिम अंग समेत कई चीजों  का वितरण किया गया है। यह मोदी की पक्की गारंटी और जनता की उम्मीदों की भी पक्की गारंटी है। आम जनता को विश्वास है कि मोदी है तो सबकुछ मुमकिन हैं। गरीबो की जिन्दगी बदलेगी, मोदी सरकार ने गरीबों की उत्थान के लिए कई काम कर रही हैं। जिसका परिणाम भी धीरे धीरे सकारात्मक रूप से सामने आ रही हैं। उनके जीवन स्तर में तेजी से सुधार हो रही हैं। आने वाले अगले पांच वर्ष इस देश के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हैं। भारत विकसित देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। हिंदुस्तान अगले पांच वर्षो में विश्व की तीसरी शक्ति के रूप शक्तिशाली राष्ट्र बन जायेगा। इसके लिए आपलोगो मोदी की हाथ को मजबूत करनी होगी। तभी यह संभव हो सकता हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों को जीतकर एक मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रही हैं। अगले चुनाव में केंद्र में प्रचंड बहुमत से विजयी होकर एक मजबूत सरकार बनाएंगी। कहा की विपक्ष लड़ाई में दूर दूर तक कही दिखाई देता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

इस मौके पर पूर्व विधायक राम जन्म शर्मा ने कहा कि गरीबो के  हित की रक्षा करने के साथ कोई सरकार है तो मोदी की सरकार हैं। यह गरीबो के उत्थान के लिए काम करती है,तो केन्द्र में मोदी जी और बिहार मे नीतीश कुमार,सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सरकार है। वहीं बिक्रम विधानसभा के पूर्व प्रयाशी रहे अतुल कुमार ने कहा कि सरकार के काम को पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता गॉव गॉव तक गरीबो के बीच जाकर सरकार की योजना को बताए। इससे पहले इस कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रजवलित करते हुए सभी अतिथियों ने किया। 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेज नरायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर संयोजक शुभम कुमार, प्रखड प्रमुख रामईश्वर पासवान,नगर पंचायत उपाध्यक्ष उदय शंकर सिंह मन्टू,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार जद यू अध्यक्ष सुरेश वर्मा लोजपा रामबिलास अध्यक्ष  सुजीत कुमार ,निरज कुमार,दिलकेश कुमार,रजनीश कुमार,श्री राम शर्मा,लालबाबु सिंह, धमेन्द्र कुमार,मुखिया अभिनव मनीष,अभिशेख रंजन, मोन्टी ,योगेश तिवारी,सूर्य नारायण सिन्हा,जितेन्द्र यादव, संजय राम,ललन राम पिन्टु कुमार,अनिल यादव,कृष्णा कुमार,मुन्ना सिंह,बुनियादी केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित , सभी दिव्यांग लाभार्थियों के साथ सैंकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पटना से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News