बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर किया बड़ा हमला, कहा- बाहर शेर और CBI के आगे बिल्ली बन जाते हैं

बीजेपी सांसद सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर किया बड़ा हमला, कहा- बाहर शेर और CBI के आगे बिल्ली बन जाते हैं

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के सांसद सुशील मोदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फेंस किया। इस दौरान इन्होंने लैंड फॉर जॉब घोटाले को राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। 

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखे अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि, वो गुर्राने वाले लोग हैं। यह बाहर में शेर की तरह गुर्राते हैं। वहीं सीबीआई के सामने बिल्ली बनकर म्याऊं-म्याऊं करते हैं। उप मुख्यमंत्री बताते क्यों नही देते कि दिल्ली की फ्रेड्स कॉलोनी के 150 करोड़ के मकान के मालिक कैसे बने।

 वहीं जदयू पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह कहते हैं कि देश में इमरजेंसी जैसे हालत है। जदयू सीबीआई की कार्रवाई का विरोध कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही द्वारा सीबीआई को नौकरी के बदले जमीन घोटाले के  पुख्ता सबूत दिए गए हैं। लालू परिवार को अब क्या-क्या झेलना पड़ेगा। उनके परिवार का बचना बेहद मुश्किल है।   

बता दें कि, सुशील मोदी ने इससे पहले भी  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी से 12 सवाल पूछे थे। वहीं अब एक बार भाजपा सांसद ने तेजस्वी यादव को घेरा है।  


Suggested News