बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने शिक्षा मंत्री पर कसा तंज, कहा- इतने अपमान के बाद खुद ही दे देना चाहिए इस्तीफा

PATNA: बिहार में बारिश के कारण कई जगहों की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। लोगों को कई तरह की परेशानी गो रही है। जलजमाव होने के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज को बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि दो दिन की बरसात से शहरी इलाके में लोग जल-जमाव झेल रहे हैं। दरभंगा मेडिकल कालेज बंद कर दिया गया। मरीज नाव से अस्पताल पहुँच रहे हैं और डिप्टी सीएम तथा कई विभागों के मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एक महीने से विदेश में राहुल गांधी की तरह छुट्टियाँ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण और स्वास्थ्य जैसे बड़े विभाग तेजस्वी यादव से सँभल नहीं रहे हैं। उनकी एक मात्र योग्यता लालू-राबड़ी का पुत्र होना है।

सुशील मोदी ने कहा कि गरीबों के मसीहा होने का नाटक करने वालों को बिहार की गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही है। वे विदेश से ट्वीट कर रहे हैं और अब सीधे 10 जुलाई को विधानसभा सत्र के समय सदन में प्रकट होंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव डीफैक्टो मुख्यमंत्री हैं, इसलिए नीतीश कुमार किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। वे मंत्री -अफसर टकराव के मूकदर्शक बने हुए हैं।

Nsmch
NIHER

मोदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभागीय अवर सचिव एक-दूसरे को औकात बताने पर तुले हैं। मंत्री के आप्त सचिव को शिक्षा विभाग में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई और उनकी डाक्ट्रेट डिग्री पर सवाल उठा दिये गए।इतने अपमान के बाद तो शिक्षा मंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।