बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने इशारों- इशारों में विपक्ष को बताया बख्तियार खिलजी का वंशज, कहा- पुरखा मानने वालों की फट रही छाती

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के समय नालंदा अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय (एनआइयू)  का विकास तेज हुआ और यहाम बौद्ध दर्शन, अन्तरराष्ट्रीय संबंध सहित सभी 6 पाठ्यक्रमों की पढाई जारी है। उन्होंने कहा कि यहां 30 देशों के छात्र हैं। न कोई पाठ्यक्रम बंद हुआ है, न किसी पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। एनडीए सरकार के 9 साल में नालंदा विश्वविद्यालय का  पुनरुथान देख कर बख्तियार खिलजी को पुरखा मानने वालों की छाती फट रही है।

सुशील मोदी ने कहा कि नालंदा अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना जिस यूपीए सरकार के समय हुई थी। उसने इसे 2010-2014 तक मात्र 29.78 करोड़ रुपये का अनुदान दिया, जबकि एनडीए सरकार ने नौ साल ( 2014-2023) में अब तक 1744.90 करोड़ रुपये का अनुदान दिया। क्या अनुदान में भारी वृद्धि करना किसी की उपेक्षा का सूचक है? इतने उदारअनुदान के लिए तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में 223 छात्र ज्ञान के विभिन्न अनुशासन (स्कूल) में अध्ययनरत हैं। इनमें 157 अन्य देशों से आये हैं। बौद्ध दर्शन की पढाई के लिए नालंदा अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय दुनिया भर के छात्रों की पहली पसंद बन गया है। 

Nsmch
NIHER

मोदी ने कहा कि विदेश मंत्रालय यहां पढने वाले विदेशियों के लिए छात्रवृत्ति में लगातार वृद्धि कर रहा है। विदेशी राजनयिक यहां अक्सर आते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन में नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष की प्रतिकृति लगवा कर दुनिया को भारत और बिहार की ज्ञान परम्परा का संदेश दिया, लेकिन विपक्ष को यह भी अच्छा नहीं लगा।