बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

31 जुलाई को पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों का पथ निर्माण मंत्री ने लिया जायजा

31 जुलाई को पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारियों का पथ निर्माण मंत्री ने लिया जायजा

PATNA : पटना में भारतीय जनता पार्टी का एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन 30 और 31 जुलाई को होने वाला है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शरीक होंगे। वही जेपी नड्डा इस दौरान 31 जुलाई को पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे और गुरु महाराज का दर्शन कर उनके चरणों में मत्था टेकेगे। पटनासिटी में भाजपा कार्यकर्ता जेपी नड्डा का भव्य स्वागत करेंगे भी करेंगे। 


इस स्वागत कार्यक्रम  में भाजपा के कई नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जेपी नड्डा कंगन घाट स्थित पर्यटक भवन जाएंगे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इनके आगमन की तैयारी को लेकर आज पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब का दौरा कर कंगन घाट स्थित पर्यटक स्थल पहुंचे। जहां दोनों ने मन की बात कार्यस्थल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही मन की बात स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। 

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव ने बताया की जेपी नड्डा की पढ़ाई पटना में हुई थी। वे अपने पढ़ाई के समय अक्सर गुरुद्वारा आते थे और गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेक कर उनका आशिर्वाद लिया करते थे। जिसके कारण पटना से उनका ज्यादा लगाव रहा है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News