बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 12वीं सूची, ममता बनर्जी के भतीजे को चुनौती देंगे खास नेता, देखिये लिस्ट

भाजपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 12वीं सूची, ममता बनर्जी के भतीजे को चुनौती देंगे खास नेता, देखिये लिस्ट

DESK. भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने मंगलवार को अपनी यह सूची जारी की. इसमें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। चुनावी जंग में उनका मुकाबला बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से होगा।

भाजपा के दूसरे चर्चित प्रत्याशियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है। यहां के वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कट गया है। वहीं, ठाकुर विश्वदीप सिंह फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। यहां से मौजूदा सांसद चंद्रसेन सिंह जादौन का टिकट कट गया है।

भाजपा की 12वीं लिस्ट में महाराष्ट्र के सतारा- छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब के खडूर साहिब- मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर - अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा- परमपाल कौर सिद्धू, आईएएस, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद- ठाकुर विश्वदीप सिंह, देवरिया- शशांक मणि त्रिपाठी और पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर- अभिजीत दास (बॉबी) उम्मीदवार बनाए गए हैं. 

Suggested News