बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को भाजपा का एक और झटका, बीजेपी के हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, 10 से 12 विधायकों के भी पाला बदलने की संभावना

कांग्रेस को भाजपा का एक और झटका, बीजेपी के हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, 10 से 12 विधायकों के भी पाला बदलने की संभावना

DESK. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था. मुंबई स्थित भाजपा ऑफिस में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अशोक चव्हान ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। 65 वर्षीय नेता को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जा सकता है. चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है.

मैं कांग्रेस पार्टी में होने वाली किसी भी बात को लेकर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं करने जा रहा हूं. न्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उनका फैसला निजी है और वह इसके लिए कोई कारण नहीं बताना चाहते. चव्हाण ने उन दावों का भी खंडन किया कि संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र ने उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए प्रेरित किया. श्वेत पत्र में मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी से संबंधित आदर्श सोसाइटी घोटाले का उल्लेख किया गया है, जिसके कारण चव्हाण को 2010 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना पड़ा था. क्या कांग्रेस के और नेता भी उनके नक्श-ए-कदम पर इस्तीफा देंगे, यह पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा कि उन्होंने किसी भी कांग्रेस नेता या विधायक से संपर्क नहीं किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजने वाली है। कांग्रेस के 10 से 12 विधायकों के भी पाला बदलने और भाजपा में आने की संभावना है। वे अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं। इनसे पहले हाल ही में सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की चुनौतियां और बढ़ गईं हैं।

Suggested News