बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का आया बयान, बता दिया क्या होगा परिणाम

पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का आया बयान, बता दिया क्या होगा परिणाम

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। इस लोस सीटों ते बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। लाइन में आधी आबादी की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं पहले चरण के मतदान को लेकर सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के फायर नेता गिरिराज सिंह ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के चारों सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी। 

चारों सीटों पर होगा भाजपा का कब्जा 

गिरिराज सिंह ने कहा कि,यह लोकतंत्र का पर्व है और आज पहले चरण का मतदान होना है। देश में लगभग 102 सीट और बिहार में चार पर चुनाव हो रहा है। बिहार के चारों सीटों पर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार का यह चार सीट तो नरेंद्र मोदी के झोली  में जायेगा ही। साथ ही उन्होंने कहा है कि, इस बार बीजेपी 400 पार करेगी। 

बीजेपी करेगी 400 पार

गिरिराज सिंह ने कहा कि, देश का जो भी सीट बाकी है। 400 पार का जो हालत है। क्योंकि टुकड़े टुकड़े गैंग जो कोई चाइना की भाषा बोल रहा हैं, परमाणु खत्म करने की बात बोल रहे हैं। जो भारत को शक्तिहीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  वैसे लोगों को आज मतदाता करारा जवाब देगा। इस टुकड़े-टुकड़े गैंग को.. क्योंकि भारत को विश्व गुरु बन ना है। विश्व गुरु बनना है ..मोदी को 400 के पार  इस बार आना है।

अवधेश कुमार से है मुकाबला

मालूम हो कि, गिरिराज सिंह बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी हैं। आज गिरिराज सिंह बेगूसराय में चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। बेगूसराय में गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश कुमार के साथ है। अवधेश कुमार ने बीते दिन ही नामांकन करा लिया है वहीं आज गिरिराज सिंह नामांकन करेंगे। बेगूसराय में चौथे चरण में मतदान होगा।    

Suggested News