बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का घोषणा पत्र तैयार, 14 अप्रैल को होगा जारी, कांग्रेस, राजद सहित इन दलों को जवाब देने का होगा संकल्प पत्र

भाजपा का घोषणा पत्र तैयार, 14 अप्रैल को होगा जारी, कांग्रेस, राजद सहित इन दलों को जवाब देने का होगा संकल्प पत्र

DESK. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के पूर्व अब भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है.  भाजपा की ओर से 14 अप्रैल यानी कल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की ओर से जारी होने वाले घोषणा पत्र को पार्टी ने ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी 27 सदस्यों की समिति इस संकल्प पत्र को तैयार किया है। इसमें कई सारे वादे भी किए गए हैं। घोषणा पत्र को लेकर जनता से आने वालों सालों में देश हित में उठाए जाने कदमों को लेकर सुझाव मांगे गए थे। 5 लाख सुझाव भाजपा को प्राप्त हुए थे। इनको ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

संकल्प पत्र में हैं ये बातें : भाजपा के सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र में कई सारे दावे किए गए हैं। उनके मैनिफेस्टो में विकास, विकसित भारत, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और स्पेशली किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनके लाभ के लिए भी कई सारे ऐलान किए जाने की संभावना है। इस बार के मेनिफेस्टो की थीम ‘मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ रखी जाएगी।

कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. वहीं बिहार में शनिवार को राजद ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. अब इन दलों को एक तरह से जवाब के तौर पर भाजपा अपना घोषणा पत्र लाने जा रही है जिसका नाम संकल्प पत्र दिया जाएगा. 

Suggested News