बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात, जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कम्बल

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात, जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कम्बल

पटना. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने रविवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरबाड़ी ,रानीसराय और नारायणा में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। उन्होंने बख्तियापुर विधानसभा के बूथ नंबर 245 (ठाकुरबाड़ी, रानीसराय) पर कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना और विस्तारपूर्वक सभी को समझाया। मन की बात के उपरांत उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। उसके बाद उन्होंने नारायणा स्थित एक स्थानीय विद्यालय में भी सैकड़ो निर्धन, विकलांग , बुढ़े, महिलाओं के बीच  कम्बल वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े, निर्धनों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कटिबद्ध है। उनकी सेवा भाव की भावना से आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रेरित होकर समाज की सेवा में लगातार कार्यरत है। समाज की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।

उक्त अवसर पर बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, पुरषोत्तम सिंह, राजेश सिंह राजू, संजय यडुवेन्दु, रूपेश कुमार, कुंदन, संजय पासवान, मोहित सिंह, सुजीत कुमार, चंदन, पारस नाथ, विनोद शर्मा, शशिकांत शर्मा, सोनू पासवान, संतोष, उपेंद्र यादव, हरिशंकर शर्मा सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Suggested News