बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र', राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

BREAKING: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र', राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

PATNA: भारतीय जनता पार्टी आज अपनी चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र की नाम 'संकल्प पत्र' रखा है। भाजपा ने इस बार अपनी घोषणा पत्र में  युवाओं, किसानों और महिलाओं को मुख्य केंद्र बनाया है। बता दें कि, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी किया है। इसके पहले जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के किए गए कामों को गिनाया है। 

उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी के कार्यकाल में हर गांव तक सड़क पहुंची है। बीजेपी अपने विचारधारा से कभी नहीं हटी। हर सकारात्मक गतिविधियों से पीएम मोदी का जुड़ा रहा है। धारा 370, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक को खत्म कराना, नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित करना। पीएम मोदी ने इस सभी सपनों को सच कर दिखाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जन्मजयंती है। हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलकर बीजेपी ने भी हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का लोकार्पण होगा, लेकिन हम सबको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि बीजेपी और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं। हर बार जब चुनाव आता है, तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है। उन्होंने बताया कि इस बार बीजेपी का संकल्प पत्र गांवों को समपर्ति होगा। 

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं।

बता दें कि, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो किया है। पीएम ने गरीबों और महिलाओं के विकास के लिए काम किया है। राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 को हटाना, नारी शक्ति अधिनियम को लागू करना। हमने जो कहा वो किया है। 5 सालों में हमने हर वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र के लिए 15 लाख लोगों से सुक्षाव लिया गया है।  

Suggested News